Skip to main content

30 दिन में 15 किलो वजन कम करने के विज्ञापन (fraud weight loss advertisments- Hindi )

30 दिन में 15  किलो वजन  कम करने के विज्ञापन अक्सर दिखते है , क्या वाकई एक महीने में 15 किलो वेट कम किया जा सकता है ? पहली बात तो यह की यह  मुश्किल टास्क है।  और फिर थोड़ी देर के लिए यह मान भी ले की ऐसे दावे सच है तो सोचिए शरीर पर कितना ज्यादा बुरा असर पड़ता होगा , हमारा शरीर बहुत सी छोटी छोटी मशीनो से बनी बड़ी मशीन जैसा तंत्र है , ऐसे में ऐसी छेड़छाड़ से बुरा असर पड़ना तय है।  जब सामान्यतः तीस दिन में 15 किलो वजन बढ़ाया ही नहीं जा सकता है तो घटाया कैसे जा सकता है , ऐसे सभी वादे हेल्थ से छेड़छाड़ करके मेटाबोलिज्म को डिस्टर्ब करने  के प्रयास है , और कुछ नहीं।  मगर वजन घटाने की इच्छा रखने वाले लोग भी बढे हुए वजन से इतना परेशान रहते है की वे ऐसे चमत्कारों पर करके धन और हेल्थ खराब कर ही लेते है।
देखिये , एक माह में पांच से छह किलो वजन कम होना ही सुरक्षित रास्ता है , हाँ ! वजन 100 किलो के आसपास या ज्यादा है तो पहले एक दो महीनो में सात-आठ किलो वजन कम होना भी सुरक्षित लॉस कहा जा सकता है।  जैसे जैसे शरीर से फेट की मात्रा कम होती जाती है  , वैसे वैसे वजन कम होना भी स्लो होता जाता है।  और फिर वजन कम होना ही महत्वपूर्ण नहीं होता है।  वजन कम होने के साथ ही स्किन ढीली  होती है उसका टाइट होना भी जरुरी है।  सो आप वजन कम करना चाहते है तो यह समझ लीजिए की सुरक्षित रूप से ही वजन कम करना है और ऐसे किसी भी चमत्कारी  दावे की ठीक से जाँच कर लेनी चाहिए।

वजन काम करने वाले ध्यान रखे
  •  आप जिस तरीके से वजन कम कर रहे है , वह तरीका कितना सुरक्षित है। 
  • उस तरीके से शरीर के मेटाबोलिज्म पर कितना पॉजिटिव और नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा 
  • भूखे रहकर वजन कम कर रहे है तो , निश्चित तौर पर अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर  रहे है। 
  • वजन कम होने के साथ में शरीर को न्यूट्रिशन /पोषक तत्व मिलना भी जरुरी है , वरना वजन कम होने के साथ स्किन ढीली और बेजान होती चली जायेगी। 
  • वजन कम करने  प्रक्रिया बेस्ट है जिसमे मॉडरेट वजन की मात्र ही कम हो , और आप अंदर से ख़ुशी भी महसूर करते रहे साथ में क्यूंकि वेट लॉस एक इमोशनल जर्नी है।  
एक्सट्रीम दावों से दूर रहते हुए , आराम से अपनी डाइट को संतुलित करते हुए और थोड़ी एक्टिविटी बढ़ाते हुए वजन कम कीजिए , आपको ढेर साड़ी शुभकामनाए।  ब्लॉग पर आते रहिए

Comments

Popular posts from this blog

बहुतेरे लोगो का सवाल होता है की शेक पीने से वजन कैसे कम होता है , बता देता हूँ - असल में जो खाना हम रोज खा रहे है ,जरुरी नहीं है की वो nutrints से भरपूर ही हो .जैसे फ़ास्ट फ़ूड में भरपूर केलोरी तो होती है मगर फ़ास्ट फ़ूड की न्यूट्रिशनल वैल्यू उतनी ही कम होती है .यानी शरीर को भरपूर मात्रा में खाना तो मिलता है मगर खाद नहीं मिलती है (विटामिन ) . इसीलिए शरीर में खाना ठीक से नहीं पच पाता है और एक्स्ट्रा फेट जमा होना शुरू हो जाती है . अब बात करते है हर्बल शेक की ; शेक में 18 से 23 तरह के विटामिन और मिनरल होते है ये सारी पूर्ति कर देते है और शरीर में कम केलोरी सप्लाई करते है .इसी कारण हमारे शरीर में फेट इक्कठा होना कम हो जाता है -पाचन ठीक से काम करता है -और फेट बर्न होना चालू हो जाता है . शेक को लेने का सही तरीका भी मालूम होना चाहिए ,वो अगली किश्त में बताएँगे .फिलहाल यह जान लीजिये की शेक पीने से किस तरह आप सेफ तरीके से वजन कम करते है . #स्वस्थ रहिए #प्रसन्न रहिए शुक्रिया HealthCoach Ratanjeet 8302992219 (वजन नियंत्रण के लिए संपर्क कर सकते है ,आल इंडिया सर्विस )

MBAPL का स्टॉक 52 week ब्रेकआउट के पास

 
गर्भवती लेडिज और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओ को कौन सा प्रोडक्ट नहीं लेना चाहिए ? अफ्रेश इनर्जी ड्रिंक और सेल्यूलोस टेबलेट .