Skip to main content

मोटा होना अपराध नहीं है ( Being fatty is not a crime - hindi )

कोई भी व्यक्ति वजन काम क्यों करना चाहता है ? क्या अच्छा दिखने के लिए , हेल्थ  अच्छी रखने के लिए , या फिर किसी और कारण से ! इस सवाल के अलग अलग जवाब हो सकते है।  मगर फिर भी हम एक बड़े रीजन को इग्नोर कर देते है , मोटापा कई देशो में , खासकर भारत में सोशल मजाक का सब्जेक्ट है।  युवतियों की शादी कई बार इसलिए अटक जाती है क्यों की वह युवती मोटी है , युवकों को जॉब में दिक्क्त आती है  क्यूंकि मोटापे के साथ आलसी होने का टैग चिपका होता है  , जरुरी नहीं है की मोटा व्यक्ति बिकुल आलसी और लापरवाह हो मगर समाज एक ख़ास तरह से सोचता है और एक जनरल थॉट बना लेता है।  मोटा  व्यक्ति मोटापे के   कारण होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम से उतना परेशान नहीं होता जितना की आस पास वालो के तानो से परेशान होता है , सोसाइटी  इसी तरह का व्यवहार करती है - हो सकता है कोई व्यक्ति थाइरोइड के कारण मोटा हो , या फिर अपनी बिजी लाइफ के कारण खान पान पर ध्यान नहीं देने के कारण मोटा हो गया हो , मगर लोग यह फ़िक्र  नहीं करते है की आपकी समस्या क्या है।  उन्हें बात करने के लिए सब्जेक्ट चाहिए , और बदकिस्मती से मोटापा हमारे यहाँ एक सब्जेक्ट है  . शरीर में बढ़ी हुई चर्बी समाज के लिए चटकारे और कमेंट  का कारण बन जाती है , और मोटा व्यक्ति न चाहते हुए भी  सोशल रेगिंग का  शिकार बनता है।
पहली बात तो अब यह की ,
अगर आप का वजन बढ़ा हुआ है तो यह आपके  शर्म की बात नहीं है , जिस तरह ध्यान नहीं देने के कारण सर्दी जुकाम हो जाता है , उसी तरह मोटापा भी एक नार्मल स्टेट है बॉडी की , जो की अनियमित खानपान या फिर थाइरोइड वगेरह के कारण हो सकता है , आप खुद को स्वीकार कीजिए की हाँ मुझे मोटापा है , और मोटा होना पाप  अपराध नहीं है।  फिर आप मोटापा बढ़ने का कारण खोजिए।
  • क्या मोटापा अनियमित खानपान के कारण है ?
  • नियमित नाश्ता  कारण है ?
  • क्या आप खाते वक्त बहुत अधिक खा लेते है ?
  • कही डिप्रेशन के कारण तो आप ज्यादा खाने के आदि नहीं हो गए ?
  • या फिर किसी विशेष बीमारी के कारण मोटापा बढ़ गया है ?
आपके पास अपनी समस्या का कारण है , तो यकीं मानिए आपने मोटापा कम करने या नियंत्रित करने की ओर एक बड़ा कदम उठा लिया है।
  • आपकी दिनचर्या रेगुलर नहीं है , बहुत बिजी है तो कोशिश कीजिए की कम से कम खाना आप समय पर खाएं। 
  • नाश्ता रोज नहीं करते है या बिलकुल नहीं करते है , तो नाश्ता रेगुलर करना शुरू कीजिए। 
  • डिप्रेशन के कारण अधिक खाने की आदत हो गई है तो , खुद पर ध्यान दीजिए और भोजन पर नियंत्रण कीजिये , एक बार बहुत अधिक खाने से अच्छा यह है की आप टुकड़ो में खाएं। 
  • किसी बीमारी से मोटापा बढ़ गया है तो , इलाज के साथ समय पोषण युक्त कम कैलोरी का भोजन करना शुरू कीजिए 
  • साथ ही सप्ताह में कम से कम पांच दिन 45  मिनट वॉक पर जाइए ताकि मसल्स बढ़ सके और मसल्स बढ़ेंगे तो चर्बी जल्दी घटना शुरू हो जायेगी  .  
मोटापा कम करने के लिए जरुरी है की
  • आप यह मान ले / स्वीकार  आप मोटे है ही। 
  • फिर मोटापा बढ़ने का कारण देखे 
  • और अंत में प्रयास शुरू कर दीजिए , बिना निराश और हताश हुए। 


आपका शरीर है आपका कहना मानेगा , आप प्रयास तो शुरू कीजिए , शुभकामनाए। 

Comments

Popular posts from this blog

बहुतेरे लोगो का सवाल होता है की शेक पीने से वजन कैसे कम होता है , बता देता हूँ - असल में जो खाना हम रोज खा रहे है ,जरुरी नहीं है की वो nutrints से भरपूर ही हो .जैसे फ़ास्ट फ़ूड में भरपूर केलोरी तो होती है मगर फ़ास्ट फ़ूड की न्यूट्रिशनल वैल्यू उतनी ही कम होती है .यानी शरीर को भरपूर मात्रा में खाना तो मिलता है मगर खाद नहीं मिलती है (विटामिन ) . इसीलिए शरीर में खाना ठीक से नहीं पच पाता है और एक्स्ट्रा फेट जमा होना शुरू हो जाती है . अब बात करते है हर्बल शेक की ; शेक में 18 से 23 तरह के विटामिन और मिनरल होते है ये सारी पूर्ति कर देते है और शरीर में कम केलोरी सप्लाई करते है .इसी कारण हमारे शरीर में फेट इक्कठा होना कम हो जाता है -पाचन ठीक से काम करता है -और फेट बर्न होना चालू हो जाता है . शेक को लेने का सही तरीका भी मालूम होना चाहिए ,वो अगली किश्त में बताएँगे .फिलहाल यह जान लीजिये की शेक पीने से किस तरह आप सेफ तरीके से वजन कम करते है . #स्वस्थ रहिए #प्रसन्न रहिए शुक्रिया HealthCoach Ratanjeet 8302992219 (वजन नियंत्रण के लिए संपर्क कर सकते है ,आल इंडिया सर्विस )

MBAPL का स्टॉक 52 week ब्रेकआउट के पास

 
गर्भवती लेडिज और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओ को कौन सा प्रोडक्ट नहीं लेना चाहिए ? अफ्रेश इनर्जी ड्रिंक और सेल्यूलोस टेबलेट .