Skip to main content

शादी/ पार्टी में कैसे खाना खाए की वजन नहीं बढ़ पाये (How to take food in party/function to avoid weight gain)

अजीब परेशानी खड़ी हो जाती है , जब मन में वजन कम करने का संकल्प हो , आप खाने पर नियंत्रण भी कर रहे है और इसी बीच शादी /पार्टी /फंक्शन का इनविटेशन आ जाए।  जाना तो पड़ेगा ही , और वहाँ खाना भी खाना ही पड़ेगा।  और फिर खासकर इंडियन फंक्शन में खाना इतना भारी होता है की फंक्शन के सीजन में कोई लगातार अटेंड कर ले तो दो से चार किलो वजन बहुत ही आसानी से बढ़ ही जाता है।  और सबसे बड़ी बात यह है की ऐसे फंक्शन्स में आप चाह कर भी खाने से मना नहीं कर सकते है , खैर कुछ टिप्स है , जिन्हे अपना कर आप आराम से ऐसे फंक्शन्स को एन्जॉय भी कर सकते है और अपनी केलोरी इनटेक को मेंटेन भी कर ,  वह भी बिना परेशानी के , कैसे ?
आइये देखते है -
  • फंक्शन के लिए घर से निकलते वक्त फ्रूट खा कर निकलिए , फ्रूट्स में होने वाला फाइबर फुलनेस की फिलिंग देता है , यानि पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है बिना एक्स्ट्रा कैलोरी को बढ़ाये।  यानी आप फंक्शन में खाएंगे तो भी कम  खाएंगे ऑटोमेटिक ही। 
  • फंक्शन में पहुँचते ही , ठंडे पानी पर ध्यान दीजिए , और जाते ही पहले एक गिलास ठंडा पानी पी लीजिए , खाने से पहले ठंडा पानी पीने  से आप फुलनेस फील करेंगे , और खाना भी ठीक से पचेगा और मेटाबोलिज्म संतुलित रहेगा। 
  • फंक्शन में फ्रूट जूस की व्यवस्था है , तो कम मीठे फ्रूट जूस के एक दो गिलास गटका लीजिए। 
  • खाने के दौरान कुछ इंटेलिजेंट चूज कीजिये खाने के लिए , जैसे की तेल  घी वाली वस्तुए अवॉयड कीजिये  . 
  • और प्रोटीन खाना चूज कीजिये , जैसे की सादी दाल , सोयाबीन आदि। 
  • चपाती / रोटी बिना घी या बिना मख्खन के लीजिए।  
  • अपनी प्लेट को रंगबिरंगी बना कर खाइये , यानी सलाड भरपूर मात्रा में लीजिये।  
  • खाने में मीठा अवॉयड कीजिये। 
  • खाने के बाद चाय / कॉफी मत लीजिये। 
  • फंक्शन में खाने के बाद परिचितों से बातचीत बैठ कर मत कीजिये , पंद्रह बीस मिनट खड़े खड़े बात कीजिये या फिर स्पेस है तो घूमते हुए बतियाईये।  
  • घर आने के बाद बहुत सा पानी मत पीजिये , कोशिश कीजिए की डिनर के बाद कम पानी पिए। 
तो यह है छोटी मोटी बाते , जिन्हे यूज करके आप फंक्शन का लुत्फ़ भी उठा सकते है और अपनी डाइट को बेलेंस करके , वजन को बढ़ने से रोक सकते है ,याद रखिये आप पार्टी में खाने का इतना ध्यान रख रहे है जबकि ज्यादातर लोग सिर्फ अधिक से अधिक खाने पर ही ध्यान दे रहे है , इस डेडिकेशन का फायदा जरूर मिलेगा आपको। ऐसे ही आप ध्यान रखेंगे तो बिना किसी दिक्क्त के वजन कम होता चला जाएगा।  
ब्लॉग पर आने के लिए शुक्रिया , आते जाते रहिये ब्लॉग पर।  

Comments

Popular posts from this blog

बहुतेरे लोगो का सवाल होता है की शेक पीने से वजन कैसे कम होता है , बता देता हूँ - असल में जो खाना हम रोज खा रहे है ,जरुरी नहीं है की वो nutrints से भरपूर ही हो .जैसे फ़ास्ट फ़ूड में भरपूर केलोरी तो होती है मगर फ़ास्ट फ़ूड की न्यूट्रिशनल वैल्यू उतनी ही कम होती है .यानी शरीर को भरपूर मात्रा में खाना तो मिलता है मगर खाद नहीं मिलती है (विटामिन ) . इसीलिए शरीर में खाना ठीक से नहीं पच पाता है और एक्स्ट्रा फेट जमा होना शुरू हो जाती है . अब बात करते है हर्बल शेक की ; शेक में 18 से 23 तरह के विटामिन और मिनरल होते है ये सारी पूर्ति कर देते है और शरीर में कम केलोरी सप्लाई करते है .इसी कारण हमारे शरीर में फेट इक्कठा होना कम हो जाता है -पाचन ठीक से काम करता है -और फेट बर्न होना चालू हो जाता है . शेक को लेने का सही तरीका भी मालूम होना चाहिए ,वो अगली किश्त में बताएँगे .फिलहाल यह जान लीजिये की शेक पीने से किस तरह आप सेफ तरीके से वजन कम करते है . #स्वस्थ रहिए #प्रसन्न रहिए शुक्रिया HealthCoach Ratanjeet 8302992219 (वजन नियंत्रण के लिए संपर्क कर सकते है ,आल इंडिया सर्विस )

MBAPL का स्टॉक 52 week ब्रेकआउट के पास

 
गर्भवती लेडिज और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओ को कौन सा प्रोडक्ट नहीं लेना चाहिए ? अफ्रेश इनर्जी ड्रिंक और सेल्यूलोस टेबलेट .