Skip to main content

घरेलू नुस्खों से वजन कम नहीं होता है (No wightloss by Domestic tips -hindi )

घरेलू नुस्खों से वजन घटाने के दावे और वादे हमे हर जगह देखने को मिल जाते है , और बढ़ते हुए वजन से परेशान हम इन नुस्खों पर विश्वास कर ही लेते है ,यह सोच कर की घरेलू नुस्खों को काम में लेने से आखिर क्या नुकसान है , चलो ट्राई कर के देख लेते है , हर्ज क्या है।  जैसे की नीम्बू और शहद से ही वजन कम हो जाए तो क्या कहने ! मगर एक बात है , इन नुस्खों से आप वजन कम करने के पूरे प्रोसेस से अनजान होकर जब इन्हे ट्राई करते है तो आप कई तरह से अपना नुकसान करते है , 
आइये देखते है कैसे  .
  • वजन कम करना एक स्टेप बाई स्टेप प्रोग्राम है जिसमे आप कैलोरी मेन्टेन , थोड़ी एक्टिवनेस और खानपान के तरीको को बदलाव करते हुए ही वेट लॉस कर सकते है , इसके अलावा फिर एक घरेलू नुस्खे से ही वजन कम करने का प्रयास करते है और अधिकतर जब वजन परमानेंट कम नहीं होता है तो  निराश हो जाते है , और सोचते है की भई वजन करना आसान नहीं  है और मेरा वजन तो कम हो ही नहीं सकता है , बस इसी सोच को डेवेलप मत कीजिये , आप घरेलू नुस्खे काम लेंगे तो पूरी रेगुलरिटी के बाद भी आप को परमानेंट सोल्युशन नहीं मिलेगा और आप खामखा निराश होंगे। 
  • घरेलू नुस्खे से वजन कम करने का दूसरा बड़ा नुकसान यह है की आप एक नुस्खे को काम में लेते हुए एक और दूसरा घरेलू नुस्खा भी ढूंढते रहते है है साथ ही साथ में , ताकि जल्दी से वजन कम हो जाए या फिर पहला नुस्खा फेल हो जाए तो दूसरा काम कर ही जाए।  और इस बीच आपका शरीर सब कुछ सहन करता रहता है। देखिये कुछ भी बहुत ज्यादा खाएंगे  पियेंगे तो कुछ तो असर होगा ही शरीर पर , जैसे की रोज तीन निम्बू पी रहे है तो सीधी सी बात है है की एसिड की मात्रा बढ़ेगी शरीर में और लगातार तीन चार महीने तक पिएंगे तो बाल झड़ेंगे  . तो वेट लॉस के लिए ऐसे अतिवादी (एक्सट्रीम ) तरीके मत अपनाइये , शरीर को क्यों नुकसान पहुंचाते है आप , थोड़ा बदूत कम हो भी गया वेट तो फिर बढ़ जाएगा ऐसे में  . 
  • घरेलू नुस्खों की एक टाइम लिमिट होती है , वेट लॉस और वेट को मैनेज करना एक आदत की तरह होता है  , जैसे की आप की आप साफ़ रहने के लिए रोज नहाना पसंद करते है वैसे ही आप फिट रहना चाहते है तो आप को खान पान की आदत , अपनी की मात्र , ठीक से सोना , एक्टिव रहना आदि को अपनी आदत में शामिल करना पड़ेगा , और लोग करते भी है तभी तो वे लोग फिट और एक्टिव रहते है।  अब बताइये आप जिंदगी भर या बहुत लम्बे समय तक अजवाइन या निम्बू रस या शहद पी सकते है आदतन ! नहीं ना।   छोड़िये शार्ट कट  .
  • आपका एक सवाल यह हो सकता है की लोग फिर क्यों कहते है की फलां चीज खाने से वजन कम होता है , असल में वो सही कहते है , मान लीजिए की किसी का वजन 50 किलो या 60 किलो है और वह व्यक्ति महीने में दो तीन बार कोई घरेलू फेट कटर यूज करता है , मान लीजिए की निम्बू रस ही पी लेता है , ऐसे में उसके शरीर में जो सौं दो सौं ग्राम गेट जम भी गया तो वह नहीं पायेगा  , सो ऐसे नुस्खे मॉडरेट वजन वालो को वजन मेंटेन करने में हेल्प करते है।  जब आप का वजन भी कम हो जाए तो रूटीन में इन चीज़ो को खाते पीते रहियेगा  , वेट मेंटेन रहेगा  . 
अपने शरीर और प्रक्रिया को समझेंगे तो आप फिट भी रहेंगे और एक्टिव भी  . सही तरह से मेहनत कीजिए आप , आपको फिट रहने से कोई नहीं रोक सकता है , जी हाँ कोई भी नहीं।
आर्टिकल पसंद आये तो शेयर कीजियेगा , और ब्लॉग पर आते रहिए , शुक्रिया।  आपकी फिटनेस के लिए शुभकामनाये ,मस्त  रहिये , व्यस्त रहिये।




Comments

Popular posts from this blog

बहुतेरे लोगो का सवाल होता है की शेक पीने से वजन कैसे कम होता है , बता देता हूँ - असल में जो खाना हम रोज खा रहे है ,जरुरी नहीं है की वो nutrints से भरपूर ही हो .जैसे फ़ास्ट फ़ूड में भरपूर केलोरी तो होती है मगर फ़ास्ट फ़ूड की न्यूट्रिशनल वैल्यू उतनी ही कम होती है .यानी शरीर को भरपूर मात्रा में खाना तो मिलता है मगर खाद नहीं मिलती है (विटामिन ) . इसीलिए शरीर में खाना ठीक से नहीं पच पाता है और एक्स्ट्रा फेट जमा होना शुरू हो जाती है . अब बात करते है हर्बल शेक की ; शेक में 18 से 23 तरह के विटामिन और मिनरल होते है ये सारी पूर्ति कर देते है और शरीर में कम केलोरी सप्लाई करते है .इसी कारण हमारे शरीर में फेट इक्कठा होना कम हो जाता है -पाचन ठीक से काम करता है -और फेट बर्न होना चालू हो जाता है . शेक को लेने का सही तरीका भी मालूम होना चाहिए ,वो अगली किश्त में बताएँगे .फिलहाल यह जान लीजिये की शेक पीने से किस तरह आप सेफ तरीके से वजन कम करते है . #स्वस्थ रहिए #प्रसन्न रहिए शुक्रिया HealthCoach Ratanjeet 8302992219 (वजन नियंत्रण के लिए संपर्क कर सकते है ,आल इंडिया सर्विस )

MBAPL का स्टॉक 52 week ब्रेकआउट के पास

 
गर्भवती लेडिज और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओ को कौन सा प्रोडक्ट नहीं लेना चाहिए ? अफ्रेश इनर्जी ड्रिंक और सेल्यूलोस टेबलेट .